क्या नारियल तेल सच में ज़हर है?
नारियल का तेल, खाने के लिहाज़ से स्वास्थ् य के लिए अच्छा बताया जाता है. लेकिन एक नई खोज ने नारियल तेल खाने वाले लोगों के मन में संशय पैदा कर दिया है. दरअसल हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में टीएच चैन स्कूल ऑफ़ पब्लिक हेल्थ के प्रोफ़ेसर कैरिन मिशेल्स ने दावा किया है कि नारियल तेल खाने में इस्तेमाल होने वाली सबसे बुरी चीज़ों में से एक है. "कोकोनट ऑयल एंड न्यूट्रीशनल एरर" पर एक लेक्चर देते हुए हार्वर्ड के प्रोफ़ेसर मिशेल्स ने नारियल तेल को पूरी तरह ज़हर बताया है. उन्होंने कहा, इस तेल में सेच्युरेटेड फ़ैट की मात्रा बहुत अधिक होती है जो सेहत के लिए हानिकारक है. मिशेल्स का कहना है कि सेच्युरेटेड फ़ैट की इतनी अधिक मात्रा हमारी धमनियों में खून का प्रवाह रोक सकती हैं. इससे दिल संबंधित बीमारियों का ख़तरा बढ़ जाता है. कुछ महीनों पहले डॉक्टर माइकल मोस्ले ने बीबीसी के लिए नारियल तेल पर एक रिसर्च की थी. माइकल मोस्ले साइंस जर्नलिस्ट हैं, उन्होंने मेडिसिन और सांइस पर बीबीसी के लिए काफ़ी काम किया है. इस रिसर्च में उन्होंने पाया कि लोगों के बीच यह आम धारणा है कि नारियल का तेल स्वास्थ्...